मतगणना के प्रत्येक चक्र की होगी घोषणा

खगड़िया : मतगणना के दिन आठ नवंबर को प्रत्येक चक्र की जानकारी लोगों को दी जायेगी. मंगलवार को बिहार निर्वाचन आयुक्त अजय नायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी साकेत कुमार व उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार, एसडीओ शिव कुमार शैव, संतोष कुमार, डीसीएलआर ओम प्रकाश […]
खगड़िया : मतगणना के दिन आठ नवंबर को प्रत्येक चक्र की जानकारी लोगों को दी जायेगी. मंगलवार को बिहार निर्वाचन आयुक्त अजय नायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों का जायजा लिया.
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी साकेत कुमार व उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार, एसडीओ शिव कुमार शैव, संतोष कुमार, डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो आदि मौजूद थे.
कांफ्रेंस के दौरान बताया गया कि मतगणना हॉल में मतगणना कर्मी व राजनीतिक दल के अभिकर्ता मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे. समीक्षा के दौरान मतगणना हॉल के बाहर व अंदर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने तथा वेब कास्टिंग व वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










