हाजीपुर सन्हौली में मेले की तैयारी जोरों पर

Published at :02 Nov 2015 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर सन्हौली में मेले की तैयारी जोरों पर

हाजीपुर सन्हौली में मेले की तैयारी जोरों परसन्हौली में हर साल सजता है मां काली का भव्य दरबार, मेला की तैयारी जोरों पर फोटो. 8 में कैप्सन. सन्हौली स्थित मां काली का दरबार प्रतिनिधि, खगड़िया. उत्तरी हाजीपुर सन्हौली स्थित मनपुरनी माता सच्चे दिल से मांगी गयी हर मुरादें पूरी करती हैं. यहां हर साल माता […]

विज्ञापन

हाजीपुर सन्हौली में मेले की तैयारी जोरों परसन्हौली में हर साल सजता है मां काली का भव्य दरबार, मेला की तैयारी जोरों पर फोटो. 8 में कैप्सन. सन्हौली स्थित मां काली का दरबार प्रतिनिधि, खगड़िया. उत्तरी हाजीपुर सन्हौली स्थित मनपुरनी माता सच्चे दिल से मांगी गयी हर मुरादें पूरी करती हैं. यहां हर साल माता रानी का भव्य मेला लगता है. इस बार भी तैयारी पूरी है. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रकाश राम ने बताया कि सन्हौली में माता काली मंदिर की स्थापना वर्ष 1986 में एक पुलिस अधिकारी ने मनोकामना पूर्ण होने पर करायी थी. इसके बाद से यह मंदिर श्रद्धालुओं के खास माना जाता है. तभी से यह मंदिर मनपुरनी माता काली के नाम से प्रसिद्ध हुआ. उक्त स्थान पर भव्य माता काली की प्रतिमा स्थापित है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा मनाने की भव्य तैयारी की जा रही है. 10 नवंबर से 13 नवंबर तक मां काली की पूजा अर्चना की जायेगी. मेला का उद्घाटन स्थानीय विधान पार्षद सोने लाल मेहता करेंगे. समापन के दिन व्यायामशाला के खिलाड़ियों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने जिलाधिकारी साकेत कुमार से मां काली के विसर्जन के दौरान पूरब केबिन ढाला को खोलने की मांग की है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष मां काली का विसर्जन पूर्वी केबिन ढाला होते हुए स्थानीय गंडक नदी में किया जाता है. इस दौरान श्रद्धालु प्रतिमा को शहर के विभिन्न मार्ग में भ्रमण कराते हैं. समिति के मंत्री मनोज मेहता, विष्णुदेव साहु,डॉ सोहन कुमार सिन्हा, रामा कांत सहनी सहित सन्हौली गांव सहित आसपास के लोग मेला को भव्य बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन