दर्जनों लोग डेंगू की चपेट में

Published at :30 Oct 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों लोग डेंगू की चपेट में

दर्जनों लोग डेंगू की चपेट में नगर पंचायत के दो वार्ड के लोग हैं ज्यादा प्रभावितगोेगरी. गोगरी में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है. खास कर नगर पंचायत क्षेत्र के जमालपुर बाजार में डेंगू बुखार से आक्रांत दर्जनों मरीज मौजूद हैं. दो दर्जन से अधिक मरीज तो अपने घर […]

विज्ञापन

दर्जनों लोग डेंगू की चपेट में नगर पंचायत के दो वार्ड के लोग हैं ज्यादा प्रभावितगोेगरी. गोगरी में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है. खास कर नगर पंचायत क्षेत्र के जमालपुर बाजार में डेंगू बुखार से आक्रांत दर्जनों मरीज मौजूद हैं. दो दर्जन से अधिक मरीज तो अपने घर में ही रह कर इलाज करा रहे हैं. डेंगू बुखार के कहर से एक ओर जहां नार्मल बुखार के मरीज भी शक के कारण दुबले हो रहे हैं, वहीं सरकारी स्तर पर हॉस्पिटल में जांच किट नहीं होने के कारण लोगाें को अपना शक दूर करने के लिए बाहर किसी जांच घर में जाकर डेंगू का जांच कराना पड़ रहा है. हालांकि जांच तो सैकड़ों लोगों ने कराया है, लेकिन निजी जांच घर के रिपोर्ट पर नजर दौड़ायी जाये, तो बीते दस दिनों में दो दर्जन मरीज डेंगू बुखार से आक्रांत हुए हैं. जो डेंगू बुखार से हैं पीड़ितवार्ड नं 19 के कन्हैया गुप्ता, विकास गुप्ता, ओलोक गुप्ता, मुन्ना गुरू, उनकी पत्नी, नवीन चंद्र आर्य, पत्नी रूपा देवी, सुषमा देवी, बंटी कुमार, पोलो पासवान, आदि कई मरीज हैं. वहीं वार्ड नं 18 में वार्ड पार्षद रेणु देवी की पुत्री नेहा रानी, पूर्व वार्ड पार्षद पूनम सिंह, राधे साह, नयन प्रतीक, मोहित खेमका, विपीन शर्मा, अंकित कुमार शर्मा के अलावे मुश्कीपुर के मा आरिफ इकबाल, गोपाल कुमार आदि इससे पीड़ित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन