वाईसीसी ने सन्हौली को तीन विकेट से हराया

Published at :30 Oct 2015 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
वाईसीसी ने सन्हौली को तीन विकेट से  हराया

वाईसीसी ने सन्हौली को तीन विकेट से हराया फोटो है 12 मेंकैप्सन- विजेता खिलाड़ी प्रतिनिधि, खगड़िया. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में ग्रुप बी का दूसरा लीग मैच सन्हौली बनाम जेवाईसीसी के बीच खेला गया. जिसमें जेवाईसीसी ने सन्हौली को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया. पहले टॉस […]

विज्ञापन

वाईसीसी ने सन्हौली को तीन विकेट से हराया फोटो है 12 मेंकैप्सन- विजेता खिलाड़ी प्रतिनिधि, खगड़िया. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में ग्रुप बी का दूसरा लीग मैच सन्हौली बनाम जेवाईसीसी के बीच खेला गया. जिसमें जेवाईसीसी ने सन्हौली को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया. पहले टॉस जीतकर सन्हौली टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 40 ओवर के खेल में मात्र 26.4 ओवर में ही सभी विकेट गंवाते हुये 85 रनों पर ऑल आउट हो गए. जवाब में खेलने उतरे जेवाईसीसी के बल्लेबाजों ने एक विकेट गंवाते हुये 16.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. जेवाईसीसी के बल्लेबाज सूरज ने 40 रन, राहुल ने 21 रन बनाकर अपनी टीम को विजय का सेहरा पहनाया. मैच एकतरफा होने के कारण खेल प्रेमी निराश दिखे. मैच में निर्णायक भूमिका में बिहार राज्य पैनल के अंपायर आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार थे. जबकि स्कोरर सत्यम कुमार थे. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि लीग मैच से ही युवा खिलाड़ियों का प्रतिभा खुलकर सामने आता है. मौके पर युगल किशोर, मनोज कुमार, रामजीत यादव, जावेद अली, पवन कुमार, संतोष कुमार, मुकेश यादव, सुधीर कुमार सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन