छठ घाटों की अब तक शुरू नहीं हुई सफाई

Published at :28 Oct 2015 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की अब तक शुरू नहीं हुई सफाई

खगड़िया : हिंदुओं की आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगने लगी है. पर, अब तक पर्व को लेकर घाटों की सफाई शुरू नहीं की गयी है. शहर के अघोरी स्थान घाट, सीढ़ी घाट, अड्डा घाट, गायत्री मंदिर घाट, राजेंद्र सरोवर की साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद व जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

खगड़िया : हिंदुओं की आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगने लगी है. पर, अब तक पर्व को लेकर घाटों की सफाई शुरू नहीं की गयी है. शहर के अघोरी स्थान घाट, सीढ़ी घाट, अड्डा घाट, गायत्री मंदिर घाट, राजेंद्र सरोवर की साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद व जिला प्रशासन कोई कदम अभी तक नहीं उठा रहा है.

इन घाटों पर हजारों श्रद्धालु व छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं. वहीं इन घाटों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. पूरब केबिन रोड निवासी समाजसेवी पप्पू वर्मा, हीरा यादव, शैलेश कुमार ने बताया कि विभिन्न घाटों में अत्यधिक दलदल होने के कारण इस बार छठव्रती व श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सुमन कुमार, रंजीत कुमार, सुरेश पोद्दार, अजीत कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंडक नदी में एनडीआरएफ की टीम को लगाये जाने की मांग की. कहते हैं नगर सभापतिनगर सभापति ने कहा कि घाट की साफ सफाई दीपावली से पहले करा दी जायेगी. घाट की साफ सफाई की देखरेख वे अपने स्तर से करेंगे. इसमें कहीं से भी कोई चुक होने की संभावना नहीं है. साफ-सफाई के अलावे भी घाट को बेहतर ढंग से सजाया जायेगा. शहर से लेकर गली मुहल्ले के चौक-चौराहों को दुधिया रोशनी से चकाचौंध कर दिया जायेगा. घाट तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन