खगड़िया में जल्द दौड़ेगी बिजली वाली ट्रेन

खगड़िया में जल्द दौड़ेगी बिजली वाली ट्रेनकरोड़ों की लागत से बरौनी सेकटिहार तक विद्युतीकरण का काम जोरों पर दिसंबर से बरौनी व मानसी के बीच चलेगी विद्युत चालित ट्रेनें फरवरी 2016 तक बरौनी से कटिहार के बीच दौड़ने लगेगी बिजली वाली रेलगाड़ी चेन्नई की एल एंड टी कंपनी को रेल मार्ग विद्युतीकरण का मिला है […]
खगड़िया में जल्द दौड़ेगी बिजली वाली ट्रेनकरोड़ों की लागत से बरौनी सेकटिहार तक विद्युतीकरण का काम जोरों पर दिसंबर से बरौनी व मानसी के बीच चलेगी विद्युत चालित ट्रेनें फरवरी 2016 तक बरौनी से कटिहार के बीच दौड़ने लगेगी बिजली वाली रेलगाड़ी चेन्नई की एल एंड टी कंपनी को रेल मार्ग विद्युतीकरण का मिला है ठेका बिजली सप्लाई के लिए रेलवे ने विद्युत विभाग से किया एकरारनामा
खगड़िया : जल्द ही खगड़िया में बिजली वाली रेलगाड़ी दौड़ने लगेगी. इसके लिये बरौनी से मानसी तक रेल विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है. अगर सब कुछ ठीक -ठाक रहा तो दिसंबर महीने में बरौनी से मानसी के बीच बिजली वाली रेलगाड़ी दौड़ती नजर आयेगी. करोड़ों की लागत से होने वाले रेल विद्युतीकरण का कार्य चेन्नई की एल एंड टी नामक कंपनी को दिया गया है. पहले चरण में बरौनी से मानसी तक विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है.
वहीं मानसी से कटिहार तक रेल विद्युतीकरण का कार्य फरवरी 2016 तक पूरा होने की उम्मीद है. रेल अधिकारियों की मानें तो अगले वर्ष मार्च तक बरौनी से कटिहार तक बिजली वाली रेलगाड़ी का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है.
विभागीय जानकारी के अनुसार डीजल वाली रेलगाड़ी में प्रति घंटा 300 लीटर तक डीजल की खपत होती है, जबकि रेलगाड़ी के चालू हालत में खड़ी रहने पर 65 लीटर प्रति घंटा की दर से डीजल खर्च होता है. वहीं विद्युत से चलने वाली रेलगाड़ी में खर्च भी घटने की उम्मीद है. साथ ही यात्रियाें को ट्रेनों के विलंब सहित अन्य परेशानियाें से भी मुक्ति मिलने की संभावना है. इस संबंध में मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि दिसंबर तक मानसी से खगड़िया के बीच विद्युत चालित ट्रेनाें का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है.
176 किमी है कटिहार से बरौनी रेलखंड की दूरी करीब 176 किलोमीटर लंबी कटिहार बरौनी रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन में काफी सुधार की उम्मीद है. पहले चरण में दिसंबर से बरौनी से मानसी 66 किलोमीटर तक ही विद्युत से रेलगाड़ी चलेगी. जबकि नवगछिया स्थित रेलवे सब ग्रिड के तैयार होने के बाद मानसी से कटिहार 110 किलोमीटर की दूरी तक विद्युत रेलगाड़ी चलाये जाने की संभावना है.
विभागीय जानकारी के अनुसार बरौनी से कटिहार तक विद्युतीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च होंगे. रेलवे ने विद्युत विभाग से किया एकरारनामारेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के विद्युत विभाग से 132 केवी बिजली देने का एकरारनामा किया गया है. जिससे राज्य सरकार को प्रतिमाह लाखों रूपये की राजस्व की प्राप्ति होगी. इसके लिये नवगछिया में पावर सब ग्रिड का निर्माण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










