खगड़िया में खुली एक्सिस बैंक की शाखा

खगड़िया ; जिला मुख्यालय के एमजी मार्ग में मंगलवार को एक्सिस बैंक की शाखा का उदघाटन किया गया. उद्घाटन भागलपुर कलस्टर के हेड हर्षवर्धन ने किया. मौके पर उन्होंने ग्राहकों को बताया कि यह बिहार की 67 वीं शाखा है. बैंक की पहली प्राथमिकता ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा देनी है. ग्राहक की संतुष्टि से ही […]
खगड़िया ; जिला मुख्यालय के एमजी मार्ग में मंगलवार को एक्सिस बैंक की शाखा का उदघाटन किया गया. उद्घाटन भागलपुर कलस्टर के हेड हर्षवर्धन ने किया. मौके पर उन्होंने ग्राहकों को बताया कि यह बिहार की 67 वीं शाखा है. बैंक की पहली प्राथमिकता ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा देनी है. ग्राहक की संतुष्टि से ही बैंक की संतुष्टि होगी.
शाखा प्रबंधक अमरदीप कुमार ने भी ग्राहकों व अतिथियों को बैंक में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने ग्राहकों से सहयोग करने की अपील की. मौके पर बैंक के आदित्य झा, अभिषेक कुमार, सौरभ, मिथुन, उज्जवल, सर्वोत्तम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










