सेक्टर व पीठासीन पदाधिकारी की बढ़ सकती है मुश्किलें

Published at :26 Oct 2015 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सेक्टर व पीठासीन पदाधिकारी की बढ़  सकती है मुश्किलें

सेक्टर व पीठासीन पदाधिकारी की बढ़ सकती है मुश्किलें खगड़िया. विधानसभा चुनाव में लगाये गये वैसे लापरवाह सेक्टर पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती है, जिन्होंने मतदान के दिन एसएमएस नहीं किया था. निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन एसएमएस के जरीये जिला स्तर पर ही मतदान से संबंधित सूचनाएं नहीं भेजने वाले […]

विज्ञापन

सेक्टर व पीठासीन पदाधिकारी की बढ़ सकती है मुश्किलें खगड़िया. विधानसभा चुनाव में लगाये गये वैसे लापरवाह सेक्टर पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती है, जिन्होंने मतदान के दिन एसएमएस नहीं किया था. निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन एसएमएस के जरीये जिला स्तर पर ही मतदान से संबंधित सूचनाएं नहीं भेजने वाले पीठासीन तथा सेक्टर पदाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई करने तथा अग्रिम के रू प में दी गयी राशि वसूली का आदेश जारी किया है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर. लक्ष्मण ने डीएम को पत्र लिखकर एसएमएस नहीं करने वाले पीठासीन तथा सेक्टर पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछकर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बतरने के आरोप में कार्रवाई करने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि सभी सेक्टर एवं पीठासीन पदाधिकारी को अग्रिम के रूप में सौ रूपये दिए गये थे. इन्हें मतदान दलो के मतदान केन्द्र पर पहुंचने, मॉक पॉल कराने , मतदान अभिकर्ता की जानकारी देने, मतदान प्रारंभ होने तथा प्रत्येक घंटे हुए मतदान का प्रतिशत एसएमएस के जरीये भेजने को कहा गया था. ऐसी सूचनाएं प्राप्त हुई है कि कुछ ने एसएमएस नहीं भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन