भवन बना नहीं, कर ली राशि की निकासी

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत अंतर्गत कुम्हरैली में अब तक सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. यह कार्य बीते दो वर्ष पहले शुरू किया गया था. उल्लेखनीय है कि कुम्हरैली टोला के नये बसावट अंबेदकर नगर में महादलित परिवार के सार्वजनिक उपयोग के लिए बीआरजीएफ योजना से लगभग 4 लाख […]
बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत अंतर्गत कुम्हरैली में अब तक सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. यह कार्य बीते दो वर्ष पहले शुरू किया गया था. उल्लेखनीय है कि कुम्हरैली टोला के नये बसावट अंबेदकर नगर में महादलित परिवार के सार्वजनिक उपयोग के लिए बीआरजीएफ योजना से लगभग 4 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. कार्य एजेंसी द्वारा गुणवत्ता को ताक पर रखकर लिंटर तक कार्य कर अर्धनिर्मित अवस्था में ही दो वर्ष पूर्व छोड़ दिया गया.
पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने जब योजना की जानकारी संबंधित कार्यालय से ली तो पता चला कि योजना की पूरी राशि निकासी कर कार्य एजेंसी ने अभिलेख में कार्य को पूर्ण दर्शा दिया है. जबकि उक्त भवन आजतक अर्धनिर्मित अवस्था में कार्य पूर्ण होने की बाट जोह रहा है. कार्य एजेंसी के लापरवाह रवैया से पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है.
ग्रामीणों ने अधिकारियो से बहुउपयोगी सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है. ताकि अपनी उपयोगिता पर भवन खड़ा उतर सके.कहते हैं बीडीओ बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. योजना की जांच करवाकर लापरवाह कार्य एजेंसी पर कार्रवाई कर निर्माण कार्य पूरा करवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










