एलसीए ने जेएनकेटी को 11 रन से हराया

Published at :24 Oct 2015 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
एलसीए ने जेएनकेटी को 11 रन से हराया

एलसीए ने जेएनकेटी को 11 रन से हराया फोटो है 6 मेंकैप्सन- जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी खगड़िया. कोसी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को अंडर 14 वर्ग के एलसीए बनाम जेएनकेटी एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें एलसीए ने जेएनकेटी एकेडमी को 11 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश […]

विज्ञापन

एलसीए ने जेएनकेटी को 11 रन से हराया फोटो है 6 मेंकैप्सन- जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी खगड़िया. कोसी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को अंडर 14 वर्ग के एलसीए बनाम जेएनकेटी एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें एलसीए ने जेएनकेटी एकेडमी को 11 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. एलसीए की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में मात्र 12 ओवर खेलकर 84 रन बनाकर सिमट गयी. जवाब में खेलने उतरी जेएनकेटी की टीम 14 ओवर में 73 रनों पर अपने सभी विकेट गंवा दिये. वहीं मैच में निर्णायक की भूमिका में रजनीश व विक्रम थे. जबकि स्कोरर सुमन कुमार थे. एलसीए के बल्लेबाज हर्षितानंद ने अपने टीम के लिए 31 रन, प्रणव ने 25 रन बनाया. क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जायेगा. मैच के दौरान विनोद झा, देवराज पंडित, रामजीत यादव, मोहनीश कुमार, जावेद अली, ललित शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन