अवैध गैस रिफलिंग का धंधा परवान पर

अवैध गैस रिफलिंग का धंधा परवान पर शहरी इलाकों की दुकानों खुलेआम गैस रिफिलिंग से दुर्घटना की आशंका बड़े सिलेंडर से छोटे सिलिंडर में एलपीजी (गैस) भर कर हो रहा गोरखधंधा 120 रुपये प्रति किलो की दर से हो रहा अवैध गैस रिफलिंग का काला कारोबार विभिन्न चौक चौराहों पर चल रहे अवैध गैस रिफलिंग […]
अवैध गैस रिफलिंग का धंधा परवान पर शहरी इलाकों की दुकानों खुलेआम गैस रिफिलिंग से दुर्घटना की आशंका बड़े सिलेंडर से छोटे सिलिंडर में एलपीजी (गैस) भर कर हो रहा गोरखधंधा 120 रुपये प्रति किलो की दर से हो रहा अवैध गैस रिफलिंग का काला कारोबार विभिन्न चौक चौराहों पर चल रहे अवैध गैस रिफलिंग का गोरखधंधा किसी दिन बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है. इधर, इसे रोकने के लिये तैनात अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं. लिहाजा बाजार में खुलेआम गैस रिफलिंग करते हुए आसानी से देखा जा सकता है. खगडि़या. सरकार भले ही छोटे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पेट्रोल पंप से करने की घोषणा की हो लेकिन खगडि़या में खुलेआम छोटे छोटे दुकानों में अवैध गैस रिफलिंग का धंधा परवान पर है. इसे रोकने के लिए तैनात प्रशासनिक अधिकारी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. मानों अधिकारी को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार हो. लिहाजा विभिन्न चौक चौराहों पर अवैध गैस रिफलिंग का गोरखधंधा परवान पर है. शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी यह कारोबार दिन ब दिन फलता फूलता जा रहा है. शहरी क्षेत्र के एनएसी रोड, मेन रोड, श्री राम टॉकिज रोड, बखरी बस स्टैंड, पटेल चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में अवैध गैस रिफलिंग की दुकान कुकुरमुत्ते की तरह नजर आने लगे हैं. जहां पर 120 रुपये प्रति किलो की दर से एलपीजी गैस छोटे सिलेंडर में भरने का कारोबार फल-फूल रहा है. जानकारों की मानें तो बड़े सिलेंडर से छोटे सिलिंडर में एलपीजी (गैस) भरने के गोरखधंधे में कई खतरे हैं. अति ज्वलनशील होने के कारण एलपीजी (गैस) भरने के दौरान थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. इतना ही नहीं भरने के दौरान निकले वाले गैस से आसपास के लोगों को भी खतरा बना रहता है. साथ ही वातावरण में दुर्गंध से लोगों को रूबरू होना पड़ता है. इस पूरे गोरखधंधा में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस काले कारोबार में लगे दुकानदारों को भरा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर हासिल कैसे हो जाता है? खुलेआम हो रहे इस गोरखधंधे पर आखिर अधिकारियाें की नजर क्याें नही पड़ती है? इस संबंध में एसडीओ शिव कुमार शैव ने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जल्द ही छापेमारी अभियान चला कर धर-पकड़ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










