खूंखार हुआ एनएच 31 रहें सावधान

Published at :24 Oct 2015 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
खूंखार हुआ एनएच 31 रहें सावधान

खूंखार हुआ एनएच 31 रहें सावधानखूंखार हुआ एनएच 31, रहे सावधानदर्जनों लोगों की मौत का गवाह बना है चकाचक एनएच फोटो 11 मेंकैप्सन: विलाप करते परिजन.प्रतिनिधि, खगड़िया एनएच 31 पर शुक्रवार की रात संसारपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में अधेड़ की हुई मौत के बाद शनिवार को उसके घर बलुवाही में कोहराम मचा हुआ […]

विज्ञापन

खूंखार हुआ एनएच 31 रहें सावधानखूंखार हुआ एनएच 31, रहे सावधानदर्जनों लोगों की मौत का गवाह बना है चकाचक एनएच फोटो 11 मेंकैप्सन: विलाप करते परिजन.प्रतिनिधि, खगड़िया एनएच 31 पर शुक्रवार की रात संसारपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में अधेड़ की हुई मौत के बाद शनिवार को उसके घर बलुवाही में कोहराम मचा हुआ था. सभी की आंखें नम थीं. शनिवार दोपहर को प्रकाश यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि बलुआही निवासी प्रकाश यादव की मौत ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में आग लगने के कारण झुलसने से हो गयी थी. उक्त घटना में ट्रक व मोटरसाइकिल भी जल कर राख हो गया था. आप माने या न माने. जब से सड़क चिकनी हुई है, हर दिन कम से कम एक की मौत तो सड़क हादसे में हो ही रही है. पर इसकी रोक थाम के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाये जा रहे हैं. खगड़िया से पसराहा तक एनएच पर अब तक कई बड़े हादसे हो चुके हैं. इससे लोगों व वाहन चालकों को सबक लेने की आवश्यकता है. इसके साथ ही परिवहन विभाग को भी सतर्कता पूर्वक लोगों को लाइसेंस दिये जाने की चर्चा अब होने लगी है.लाइसेंस देने के पूर्व हो मानक की जांचलोगों का कहना है परिवहन विभाग में हर जगह अब दलालों का बोलबाला हो गया है. इस कारण ऐसे लोगों को भी लाइसेंस मिल जाता है, जिन्हें वाहन चलाने का अनुभव ही नहीं है या फिर जो नये वाहन चलाने के लिए सीख रहे हैं. ऐसे लोग एनएच पर आने के बाद चिकनी सड़क देखते ही अपने मन पर काबू नहीं रख पाते हैं और स्पीड पर उनका कोई कंट्रोल नहीं रहता है. इस कारण दुर्घटना हो जाती है. इसके अलावा ऐसे चालक दूसरे वाहन की स्पीड को भी नहीं भांप पाते हैं और ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो जाता है. शराब भी है कारण ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें चालक के नशे में होने की बात भी सामने आ चुकी है. पर, परिवहन विभाग के पास ऐसे चालकों को पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. लोगों का कहना है कि दिल्ली या फिर दूसरे प्रदेशों में जब लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं, तो उन्हें जांच कर जुर्माना किया जाता है. जिस कारण लोग दूसरे प्रदेश में सतर्क होकर वाहन चलाते हैं. इसलिए दूसरे प्रदेशों में सड़क हादसे कम होते हैं. एनएच 31 पर नहीं है एक भी चेक पोस्टसबसे बड़ी बात यह है कि जिले के एनएच 31 पर कई थाने हैं. जिसमें मुफस्सिल, मानसी, महेशखूंट तथा पसराहा आदि थाना शामिल है. लेकिन इन जगहों पर एक भी चेक पोस्ट नहीं रहने के कारण वाहन चालक बगैर किसी भय के वाहनों को तेज गति प्रदान करते हुए काल के गाल में समा जाते हैं. लोगों का कहना है कि अगर एनएच 31 पर इन सभी थाने द्वारा चेक पोस्ट बना दिया जाता है तो वाहन चालक डर से ही सही वाहन की रफ्तार पर चालक कंट्रोल रखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन