दुर्गापूजा के दौरान चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था

खगड़िया : जिलाधिकारी साकेत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की चौकसी बरकरार रही. पुलिस की चौकसी के बीच दुर्गा पूजा विसर्जन किया गया. सभी दुर्गा माता तथा काली माता प्रतिमाओं के बीच अलग अलग पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति […]
खगड़िया : जिलाधिकारी साकेत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की चौकसी बरकरार रही. पुलिस की चौकसी के बीच दुर्गा पूजा विसर्जन किया गया.
सभी दुर्गा माता तथा काली माता प्रतिमाओं के बीच अलग अलग पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. शहर के बखरी बस स्टेंड, स्टेशन चौक, सागर मल चौक, मुंगेरिया चौक, राजेंद्र चौक तथा शहर के जामा मसजिद के समीप पुलिस बल तथा सीआरपीएफ बलों की तैनाती की गयी थी. शहर के राजेन्द्र चौक पर पुलिस पब्लिक सहायता केंद्र बनाया गया था. जहां पर एएसपी व एसडीओ के अलावा जिले के पुलिस प्रशासन के अधिकारी कमान संभाले नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










