चिकत्सिक की सलाह को दरकिनार कर किया मतदान

Published at :12 Oct 2015 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
चिकत्सिक की सलाह को दरकिनार कर किया मतदान

विधान : सभा चुनाव में प्रशासन के द्वारा किये गये प्रयासों का परिणाम कहें या मतदाताओं की मतदान के प्रति जागरुकता कहें. इस बार के मतदान में युवा, बूढे,महिला तथा जवान सबने जमकर मतदान किया. इसमें नि:शक्तों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. यहां तक कि बीमार पड़े लोगों ने भी कष्ट झेलकर मतदान […]

विज्ञापन

विधान : सभा चुनाव में प्रशासन के द्वारा किये गये प्रयासों का परिणाम कहें या मतदाताओं की मतदान के प्रति जागरुकता कहें. इस बार के मतदान में युवा, बूढे,महिला तथा जवान सबने जमकर मतदान किया.

इसमें नि:शक्तों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. यहां तक कि बीमार पड़े लोगों ने भी कष्ट झेलकर मतदान करना मुनासिब समझा. सोमवार को डॉक्टरों द्वारा बेडरेस्ट की सलाह प्राप्त मतदाता विकास कुमार ने पैर में प्लास्टर लगे रहने के बावजूद मतदान में भाग लिया.

मतदान से लौटते हुए मिलने पर विकास ने बताया कि जैसे हम परिवार की जिम्मेदारी निभाते हैं वैसे ही राष्ट्र की जिम्मेदारी का निर्वहन करना हमारा दायित्व है. परिवारजनों के मना के बावजूद विकास ने न केवल मतदान किया बल्कि दिनभर इस निमित्त लगे रहकर और लोगों को भी मतदान के लिये प्रेरित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन