प्रत्याशियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

प्रत्याशियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग अलौली. प्रखंड में विधानसभा चुनाव 2015 के मतदान के दिन अलौली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग प्रत्याशियों का दिन भिन्न भिन्न ढंग से आरंभ हुआ. महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी चंदन राम सुबह छह बजे ही तैयार होकर अपने मतदान केंद्र पहुंच गये. सात बजे अपना वोट देकर क्षेत्र में […]
प्रत्याशियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग अलौली. प्रखंड में विधानसभा चुनाव 2015 के मतदान के दिन अलौली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग प्रत्याशियों का दिन भिन्न भिन्न ढंग से आरंभ हुआ. महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी चंदन राम सुबह छह बजे ही तैयार होकर अपने मतदान केंद्र पहुंच गये. सात बजे अपना वोट देकर क्षेत्र में मतदान का जायजा लेने निकल पड़े. वहीं लोजपा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस सुबह तैयार होकर पहले अपने कार्यकताअों को बुला कर मतदान के दौरान उनके कर्तव्यों को लेकर निर्देश दिया व अपने गांव पहुंच कर शहरबन्नी स्थित प्रसिद्ध मंदिर में माथा टेका. तत्पश्चात अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया. इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी राम प्रकाश सदा ने भी अपना मतदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










