राशि के अभाव में अधर में पुल का नर्मिाण

राशि के अभाव में अधर में पुल का निर्माण आवागमन संकटों से जूझ रहे ग्रामीण फोटो 7 मेंकैप्सन: आरइओ पथ में निमार्णाधीन पुल.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के दो मुख्य संपर्क पथ में निर्माणाधीन चार उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य राशि के अभाव में अधर में है. इसके कारण बेलदौर पिरनगरा आरइओ पथ एवं बेलदौर बाया […]
राशि के अभाव में अधर में पुल का निर्माण आवागमन संकटों से जूझ रहे ग्रामीण फोटो 7 मेंकैप्सन: आरइओ पथ में निमार्णाधीन पुल.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के दो मुख्य संपर्क पथ में निर्माणाधीन चार उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य राशि के अभाव में अधर में है. इसके कारण बेलदौर पिरनगरा आरइओ पथ एवं बेलदौर बाया महिनाथनगर माली चौक आरइओ पथ के जीर्णोद्धार पर ग्रहण लग गया है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से प्राक्कलित राशि 5 करोड 45 लाख 68211 रुपये की लागत से बेलदौर पिरनगरा आरइओ पथ के उदहाबासा कटिंग समीप 9 पाया एवं 8 स्पेन की 160 मीटर एचएलआरसीसी ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. आवागमन सुलभ कराने के लिए विभाग द्वारा 17 लाख 20430 रुपये का पांच वर्षीय अनुरक्षण के प्रावधान की स्वीकृति भी संबंधित कार्य एजेंसी को दी गयी. फरवरी, 2014 में काम किया गया था शुरूकार्य स्वीकृति लेकर संवेदक द्वारा 15 फरवरी, 2014 को ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया. आवागमन संकटों से जूझ रहे ग्रामीणों में आस जगी कि कार्य समाप्ति की अवधि 14 फरवरी, 2015 तक में पुल का निर्माण पूर्ण हो जायेगा एवं शीघ्र ही उक्त पथ का जीर्णोद्धार कर आवागमन संकटों से मुक्ति दिला दी जायेगी. पर, कार्य एजेंसी के सुस्त रवैये के कारण लोगों की आस पर पानी फिर गया. निर्माण कार्य प्रारंभ होने के डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो उक्त पथ में निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा हो पाया और न तो जर्जर पथ के जीर्णोद्धार के लिए ही कोई ठोस पहल हो पायी है. उक्त पथ की हालत इतनी खस्ताहाल है कि बेलदौर से पिरनगरा महज सात किलोमीटर की दूरी जान जोखिम में डाल कर पार करने में 45 मिनट से अधिक समय लग जाता है. यही हाल बेलदौर बाया महिनाथनगर से माली चौक तक आरइओ पथ का बना हुआ है. इस पथ के जीर्णोद्धार के लिए भी स्वीकृत तीन उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कार्य भी अधर में है. इनका निर्माण भी कार्य एजेंसी द्वारा ही कराया जा रहा था. बेलदौर माली पथ के हनुमाननगर कटिंग समीप दो करोड़ 45 लाख की लागत से 45 मीटर लंबा तीन स्पेन चार पाये का पुल, गाेंगी कटिंग समीप 80 मीटर लंबा चार स्पेन व पांच पाये का पुल एवं माली गांव समीप 40 मीटर लंबे दो स्पेन व तीन पाये की एचएलआरसीसी ब्रिज का कार्य निर्माणाधीन कार्य एजेंसी द्वारा उक्त सभी पुल के पाया निर्माण कार्य पूर्ण कर पांच माह पूर्व ही कार्य बंद कर दिया गया है. इसके कारण योजना के क्रियान्यवन एवं सरकार की मंशा पर लोग प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं. उक्त पथ के निर्माण कार्य अधर में होने से ग्रामीणों में सरकार व विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है.राशि उपलब्ध नहीं करायी जा रहीकार्य एजेंसी के डायरेक्टर एनके यादव ने बताया कि पीएमजीएसवाइ मद का 970 करोड रुपये राज्य सरकार ने अन्य मद में खर्च कर दिया है. कार्य एजेंसी द्वारा जमा की गयी सुरक्षित 10 प्रतिशत राशि का भी समायोजन अन्य कार्यों में कर निकासी कर ली गयी. इसके कारण राज्य स्तर पर इस योजना मद से हो रहा निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है. इसकी जानकारी से विभाग के सचिव को अवगत भी कराया गया, बावजूद अब तक योजना की राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










