गड़बड़ी पर तुरंत होगा एक्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2015 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षाबल के रडार पर रहेंगे खगड़िया के 150 इलाके ग्रामीणों से सीधे संपर्क में रहेगा पुलिस प्रशासन व सुरक्षाकर्मी उत्पात वाले इलाके के चुनिंदा लोगों का मोबाइल नंबर रखेंगे सुरक्षाकर्मी पल पल की खोज खबर लेते रहेंगे सुरक्षाबल चुनाव के दौरान उत्पात की आशंका बाद जिला प्रशासन ने उठाया कदम संवेदनशील इलाके की पहचान कर […]
विज्ञापन
सुरक्षाबल के रडार पर रहेंगे खगड़िया के 150 इलाके
ग्रामीणों से सीधे संपर्क में रहेगा पुलिस प्रशासन व सुरक्षाकर्मी
उत्पात वाले इलाके के चुनिंदा लोगों का मोबाइल नंबर रखेंगे सुरक्षाकर्मी
पल पल की खोज खबर लेते रहेंगे सुरक्षाबल
चुनाव के दौरान उत्पात की आशंका बाद जिला प्रशासन ने उठाया कदम
संवेदनशील इलाके की पहचान कर एरिया डोमिनेशन काम शुरू
अर्धसैनिक बल को फ्लैग मार्च कर कमजोर वर्गों का विश्वाश जीतने का फरमान
नक्सल प्रभावित इलाके की पहचान कर सूचना तंत्र होगा फूलप्रूफ
खगड़िया : गांव की गलियों से लेकर दियारा के सुनसान रास्तों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की पैनी नजर है.
जिला प्रशासन ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में उत्पात की आशंका वाले 150 इलाके को चिह्नित कर हॉटलाइन से निगहबानी करने का एलान किया है. ये इलाके सुरक्षाबलों के रडार पर रहेंगे.
इसके लिए एरिया डोमिनेशन के दौरान इन इलाकों के चुनिंदा लोगों का मोबाइल नंबर जुटाया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत क्विक एक्शन लिया जा सके.
नक्सल प्रभावित इलाकों में रहेगी चाकचौबंद सुरक्षा
ऐसे इलाके में सुरक्षाबलों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश है. सुरक्षाबलों को एरिया डोमिनेशन के दौरान ऐसे इलाकों की भौगोलिक दशा से पूरी तरह परिचित होने को कहा गया है.
साथ ही सूचना इकट्ठा कर लैंडमाइंस व विस्फोटक पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है. कमजोर वर्गों के वोटरों का विश्वास जीत कर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सुरक्षाबलों को आमलोगों से विनम्र व्यवहार करने की ताकीद की गयी है. संदिग्ध लोगों व वाहनों की गहन जांच किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










