ग्रामीणों को नहीं है योजनाओं की जानकारी

Published at :17 Jul 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों को नहीं है योजनाओं की जानकारी

फोटो है 19 में कैप्सन- समस्याओं की जानकारी लेते बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार. खगडि़या. ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है. समस्याओं का अंबार है. अभी भी हजारों परिवार खेत में शौच कर रहे हैं. उक्त बातें बहिष्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने […]

विज्ञापन

फोटो है 19 में कैप्सन- समस्याओं की जानकारी लेते बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार. खगडि़या. ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है. समस्याओं का अंबार है. अभी भी हजारों परिवार खेत में शौच कर रहे हैं. उक्त बातें बहिष्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कही. बहस द्वारा परबत्ता प्रखंड के नया गांव के शिरोमणि टोला में चलाये गये जन जन तक पहुंच कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं की जानकारी ली. संजीव ने बताया कि घर घर जाकर ग्रामीणों से जन संवाद किया गया. संवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी इकट्ठा कर सरकार के समक्ष रखा जायेगा. शनिवार को लगभग 500 परिवारों के समस्याओं की जानकारी ली गयी. मौके पर मिथिलेश कुमार, सुबोध कुमार, शंकर सिंह, कौशल, अरूण, राम बोल आदि ने ग्रामीणों की समस्याओं को इकट्ठा करने में सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन