रालोसपा 160 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Published at :16 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
रालोसपा 160 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

फोटो है. 10 व 11 मेंकैप्सन: मंचासीन रालोसपा के जिला प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ संजीव श्याम सिंह व उपस्थित कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, खगडि़या. स्थानीय टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधान सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में रालोसपा विधान सभा प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ संजीव श्याम सिंह ने कहा कि […]

विज्ञापन

फोटो है. 10 व 11 मेंकैप्सन: मंचासीन रालोसपा के जिला प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ संजीव श्याम सिंह व उपस्थित कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, खगडि़या. स्थानीय टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधान सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में रालोसपा विधान सभा प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ संजीव श्याम सिंह ने कहा कि रालोसपा बिहार के 160 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं प्रदेश महासचिव कंचन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए खगडि़या में चारों विधान सभा सीटों पर रालोसपा विधानसभा में चुनाव लड़ेगी. उन्होंने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व मेहनत की जानकारी प्रदेश कमेटी के समक्ष रखी जायेगी. सम्मेलन में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सखदर इमाम, धनमंती देवी, योगेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह टूटू, प्रकाश सिंह, राजकिशोर भगत, संजय सिंह, रिजवान आलम आदि ने संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने किया. उन्होंने उपस्थित प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों को जिले के सभी विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी की जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन