शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन

फोटो – शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करते अधिकारी. बेलदौर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थाना परिसर में दो दिवसीय शिविर लगा कर लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. सीओ विकास कुमार एवं एसआइ राजकुमार ने अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों की जांच की. इस दौरान लाइसेंस व शस्त्र नंबर का मिलान कर उसकी भौतिक स्थिति का […]
फोटो – शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करते अधिकारी. बेलदौर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थाना परिसर में दो दिवसीय शिविर लगा कर लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. सीओ विकास कुमार एवं एसआइ राजकुमार ने अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों की जांच की. इस दौरान लाइसेंस व शस्त्र नंबर का मिलान कर उसकी भौतिक स्थिति का सत्यापन किया गया. सीओ विकास कुमार ने बताया की शिविर के अंतिम दिन 53 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. सूचना के बावजूद भी सात अनुज्ञप्तिधारियों ने अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करवाया. ऐसे अनुज्ञप्तिधारियों को सूचना भेज कारणपृच्छा किया जायेगा. इस दौरान ही सीओ ने अनुज्ञप्तिधारियों को जिला सामान्य शाखा के निर्देशों से अवगत कराते हुए एनडीएएल (नेशनल डाटा बेस आर्म्स लाइसेंस) प्रपत्र भर कर जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर एसआइ संजय कुमार, अनुज्ञप्तिधारी जदयू जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जयकृष्ण सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










