बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय : विनोद कुशवाहा

रालोसपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलनप्रतिनिधि, बेलदौरआगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. बिहार के लोग लालू-नीतीश के शासन से उब चुके हैं. इसका परिणाम विगत दिनों स्थानीय निकाय के चुनाव में देखने को मिला. इस चुनाव के नतीजे यह बता रहे हैं कि मतदाता बिहार में बदलाव करने के मूड […]
रालोसपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलनप्रतिनिधि, बेलदौरआगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. बिहार के लोग लालू-नीतीश के शासन से उब चुके हैं. इसका परिणाम विगत दिनों स्थानीय निकाय के चुनाव में देखने को मिला. इस चुनाव के नतीजे यह बता रहे हैं कि मतदाता बिहार में बदलाव करने के मूड में हैं. उक्त बातें बुधवार को रालोसपा के बेलदौर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पार्टी के मुख्य वक्ताओं ने कहीं. सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष यशोदा कुशवाहा, प्रदेश सचिव डॉ ज्योति कुमारी, जहांगीर खान, विद्यानंद राम, नूरहसन आजाद आदि ने किया. अध्यक्षता अमित कुमार मंटू व संचालन शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया. वक्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाने पर बल देते हुए कहा कि उनके ही नेतृत्व में बिहार के किसान-मजदूर के साथ ही अन्य तबके के लोगों का अपेक्षित विकास होगा. नीतीश शासन काल में गांव-गांव में शराब की दुकान खुलने से अपराध में इजाफा हुआ है. लालू यादव का विरोध कर उन्होंनें बिहार की सत्ता हासिल की और अब उन्हीं के साथ मिल कर बिहार में फिर से सत्ता पर काबिज होने स्वप्न देख रहे हैं. इसे बिहार के लोग सफल नहीं होने देंगे. अब विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर बिहार का नया भविष्य बनायेगी. सम्मेलन में पार्टी की मजबूती पर बल देते हुए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. वक्ताओं में पंकज कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, राजकिशोर गुप्ता, मो सलाउद्दीन, महेश्वर शर्मा, राजेंद्र राम, महादेव सिंह, शंकर सिंह, झकस सिंह, जयप्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










