जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत

बीमार होने पर सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर 17 जून से मंडल कारा में ठगी के मामले में था बंद गंगौर ओपी क्षेत्र के बेला सिमरी का रहने वाला था मृत दुलार चंद्र सहनी खगडि़या. ठगी के मामले में खगडि़या मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के […]
बीमार होने पर सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर 17 जून से मंडल कारा में ठगी के मामले में था बंद गंगौर ओपी क्षेत्र के बेला सिमरी का रहने वाला था मृत दुलार चंद्र सहनी खगडि़या. ठगी के मामले में खगडि़या मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. मृत दुलार चंद्र सहनी (67) गंगौर ओपी क्षेत्र के बेला सिमरी का रहने वाला था. वह ठगी के मामले में 17 जून से खगडि़या मंडल कारा के 16 नंबर वार्ड में बंद था. इस बाबत जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को उक्त विचाराधीन कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्ेपताल में भरती कराया गया. वहां से उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










