कासिम राणा की तलाश में तीन जिलों में छापेमारी

बीते दिनों अलौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव से गायब बालक की तलाश जारी गिरफ्तार तीन साधुओं को जेल भेजने के बाद चौथे की खोज में हुई छापेमारीफरार साधु की खोज में सीतामढ़ी, सुपौल व मुजफ्फरपुर में खाक छान रही अलौली पुलिसप्रतिनिधि, खगडि़याछह दिन पूर्व भिखारी घाट पंचायत के पड़री गांव से गायब बालक बालकृष्ण […]
बीते दिनों अलौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव से गायब बालक की तलाश जारी गिरफ्तार तीन साधुओं को जेल भेजने के बाद चौथे की खोज में हुई छापेमारीफरार साधु की खोज में सीतामढ़ी, सुपौल व मुजफ्फरपुर में खाक छान रही अलौली पुलिसप्रतिनिधि, खगडि़याछह दिन पूर्व भिखारी घाट पंचायत के पड़री गांव से गायब बालक बालकृष्ण कुमार की खोज में अलौली पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. इस मामले में फरार साधु कासिम राणा की खोज में अलौली पुलिस अब तक सीतामढ़ी, सुपौल व मुजफ्फरपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. पर, अब तक गायब बालक व फरार साधु का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अलौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि गायब बालक के परिजनों के अनुसार कासिम राणा ही मुख्य सरगना है, जिसने बालक को गायब किया है. ज्ञात हो कि इस मामले में पहले ही पुलिस मुजफ्फरपुर के तीन साधुओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. श्री सहनी ने बताया कि गायब बालक की बरामदगी व फरार साधु की खोज में सघन छापेमारी जारी है. जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा. क्या है पूरा मामला नौ जुलाई को भिक्षाटन के लिए भिखारी पंचायत के पड़री गांव में चार साधु पहुंचे थे, जो गांव के तीन बालकों को बहला फुसला कर ले जाने लगे. पर, मौका पाकर दो बालक भाग कर घर पहुंच गये, लेकिन तीसरा बालक तुरंती यादव का पुत्र बालकृष्ण कुमार अब तक गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










