भाले से गोद कर घोड़ी की हत्या

Published at :14 Jul 2015 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
भाले से गोद कर घोड़ी की हत्या

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव में आपसी दुश्मनी में भाले से गोद कर एक घोड़ी की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत गांव के बिन्देश्वरी यादव के पुत्र सिकंदर यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, रविवार की रात दरवाजे पर बंधी घोड़ी को खोल कर […]

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव में आपसी दुश्मनी में भाले से गोद कर एक घोड़ी की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत गांव के बिन्देश्वरी यादव के पुत्र सिकंदर यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, रविवार की रात दरवाजे पर बंधी घोड़ी को खोल कर गांव के ही दो लोग समीप के सुनसान स्थल पर ले जा कर भाले से गोद कर मारने लगे. विरोध करने पर उसपर भी जानलेवा हमला किया गया. सुबह जब उक्त स्थल पर देखा, तो घोड़ी मृत पड़ी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन