एमएम क्लब ने नयन क्लब को 3-0 से हराया

फोटो. 12 कैप्शन खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते जदयू नेता अरुण यादव मानसी. रेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूनार्मेंट का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नयन स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब तथा एम एम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. इसमें एमएम क्लब ने नयन स्पोर्ट्स को 3-0 से हरा […]
फोटो. 12 कैप्शन खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते जदयू नेता अरुण यादव मानसी. रेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूनार्मेंट का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नयन स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब तथा एम एम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. इसमें एमएम क्लब ने नयन स्पोर्ट्स को 3-0 से हरा दिया. मध्यांतर के पूर्व रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए एम एम क्लब के लकड़ा ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. मध्यांतर के बाद पुन: लकड़ा ने टीम की ओर से दूसरा गोल व खेल के अंतिम समय में मिथुन कुमार ने तीसरा गोल दाग कर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि जदयू के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार यादव व महिला टीम के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने संयुक्त रुप से दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मैच मे मुख्य निर्णायक रौशन गुप्ता व सहायक निर्णायक शंकर सिंह व दयानंद राम थे. उद्घोषक चंद्रगुप्त कुमार व विनय कुमार थे. मौके पर गुड्डू यादव, धीरज यादव, सनमुन कुमार, पंकज भगत, पप्पू यादव, पिंटू श्रीवास्तव, रविश कुमार, गुंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










