परचा पर चर्चा ,गिनायी सरकार की उपलब्धियां

फोटो है 3 मेंकैप्सन-चर्चा करते जदयू नेता प्रतिनिधि, मानसीमुख्यालय के लोहिया चौक पर शुक्रवार को परचा पर चर्चा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के जिला महासचिव राजनीति प्रसाद ने कहा कि सुशासन की सरकार में बिहार को नयी दिशा और पहचान मिली. बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने […]
फोटो है 3 मेंकैप्सन-चर्चा करते जदयू नेता प्रतिनिधि, मानसीमुख्यालय के लोहिया चौक पर शुक्रवार को परचा पर चर्चा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के जिला महासचिव राजनीति प्रसाद ने कहा कि सुशासन की सरकार में बिहार को नयी दिशा और पहचान मिली. बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने न्याय के साथ साथ विकास का मूल मंत्र अपनाते हुए सभी वर्गो के बीच प्रकाश की किरण पहुंचाने का काम किया.परचा पर चर्चा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां गिना कर लोगों बीच नया संदेश दिया जा रहा है. 2005 से लेकर अब तक बिहार तरक्की की ओर बढ़ता जा रहा है. रोजगार का अवसर मिल रहा है. विद्यालय, अस्पताल, बिजली, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में विकास की झलक दिखायी दे रही है. पिछड़ा प्रकोष्ठ के नरेश राम ने कहा कि गरीब तबके के वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार ने विभिन्न योजनाओं को चलाया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसान को अनुदान देकर कृषि विकास को उन्नत दिशा दी. मौके पर मो अफरोज, राजद नेता तेज नारायण यादव, विद्यानंद यादव, भरत कुमार, उमेश यादव, पप्पू कुमार, पंकज यादव, प्रिंस कुमार, विपिन साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










