KHAGARIA NEWS : सड़क सुरक्षा : छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
KHAGARIA NEWS : सड़क सुरक्षा : छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर  लोगों को किया जागरूक

शहर के रोड बर्ड एकेडमी, गौशाला रोड में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट :

शहर के रोड बर्ड एकेडमी, गौशाला रोड में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया. एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है.

कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यालय के ब्लू हाउस के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया. इस नाटक के माध्यम से छात्रों ने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर सतर्कता बरतने का संदेश दिया. नाटक को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया.

कार्यक्रम में इन छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

इस नुक्कड़ नाटक में पावनी गुप्ता, माही चौधरी, अदिति कुमारी, शैली कुमारी, उन्नति, प्रतीक राज, मोहम्मद अयान, स्वप्निल पटेल, आदित्य राज तथा अर्नव कृष्ण ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन शिक्षिका स्वीटी झा के निर्देशन में किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों, जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, रैली आदि का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों में जागरूकता बढ़ाई जा सके. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता फैलाना है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन