Khagaria, नहीं हुई आरोपी एचएम कोई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Khagaria, नहीं हुई आरोपी एचएम कोई कार्रवाई

, नहीं हुई आरोपी एचएम कोई कार्रवाई

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) से अमीत सिंह की रिपोर्ट,

प्रखंड के मध्य विद्यालय सठमा कुर्बन में गत 20 अप्रैल को दिन के 10 बजे एच एम के द्वारा कालाबाजारी के नियत से सीएनजी पर एमडीएम का 5 क्विंटल चावल लोड करवाकर बिक्री करने के मामले उजागर होने के एक पखवाड़े बाद भी कारवाई नहीं होने से पोषक क्षेत्र के लोगों में घोर नाराजगी पनप रही है तो वहीं स्पष्टीकरण के नाम पर जांच की कारवाई सरकारी फाईलो के चक्रव्यूह में फंसे दम तोड रही है।इस बावत बेलदौर बीईओ मनोहर कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि उक्त मामले में घटना की सुचना पर विधालय पहुंचे एमडीएम प्रभारी द्वारा मामले की पड़ताल कर जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सोप दी गई है, संबंधित मामले में आरोपी एच एम आध्या कुमार आलोक से संबंधित वरीय अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गई, मामले की अपडेट स्थिति की जानकारी नहीं है, फिलहाल सीएम के 5 के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर परवत्ता में मेरी प्रतिनियुक्ति की गई है, उसके बाद ही मामले में हुई कारवाई की अपडेट दे पायेंगे। बताते चलें कि निर्वतमान मुखिया रजनीकांत राहुल के भाई सह उक्त विधालय के एचएम मामले को लीपापोती के लिए अपने रसुख एवं स्थानीय प्रभाव का दबदबा लगाकर एमडीएम के चावल विक्री को शिक्षा समिति को भरोसे में लेकर विधालय विकास कार्य को लेकर किए गए एक रूटीन वर्क साबित करने में जुटे हुए हैं, अधिकारियों के चुप्पी से उनकी मंशा सफल होती भी नजर आ रही है लेकिन पोषक क्षेत्र के अभिभावक समेत शिक्षा समिति के अध्यक्ष उक्त मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते एच एम के इस प्रयास को महज कारवाई से बचने का तिकड़म बता रहे हैं। हालांकि एमडीएम के 5 क्विंटल चावल कालाबाजारी कर उसे सीएनजी पर लोड करवाने का वीडीओ उक्त विधालय के शिक्षक द्वारा ही किया गया है एवं वायरल वीडीओ पर ही हडकत में आकर संज्ञान लेते बीईओ के निर्देश पर एमडीएम प्रभारी ने स्थलीय निरीक्षण कर मामले की गहन पड़ताल कर जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सोपे जाने की सुचना है, लेकिन संबंधित जनप्रतिनिधि के दबाव एवं आरोपी एच एम के ऊंचे रसुख से मामले में कारवाई हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। इससे उक्त विधालय के अन्य शिक्षक समेत पोषक क्षेत्र के अभिभावकों में असंतोष का माहौल पनप रहा है ।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन