प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायीं

Published at :24 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायीं

जदयू का परचा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजितफोटो है 13 मेंकैप्सन: चर्चा करते जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़यासदर प्रखंड के सन्हौली गांव में बुधवार की शाम जदयू द्वारा परचा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चर्चा मंे जिला प्रभारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष साधना देवी, उपाध्यक्ष बबलू मंडल, दीपक सिन्हा, मंटू चौधरी, प्रकाश राम, प्रखंड अध्यक्ष […]

विज्ञापन

जदयू का परचा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजितफोटो है 13 मेंकैप्सन: चर्चा करते जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़यासदर प्रखंड के सन्हौली गांव में बुधवार की शाम जदयू द्वारा परचा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चर्चा मंे जिला प्रभारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष साधना देवी, उपाध्यक्ष बबलू मंडल, दीपक सिन्हा, मंटू चौधरी, प्रकाश राम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, संजय सिंह, राजीव यादव आदि ने भाग लिया. परचा पर चर्चा के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि विधानसभा का चुनाव होने वाला है. बिहार देश की राजनीति की दिशा तय करती है. इसमें खगडि़या के चारों विधानसभा सीटें अहम हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का मूलमंत्र अपनाते हुए समावेशी समाज की नींव रखी है. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा लोगों के लिए चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को ध्यान में रख कर राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं तकनीकी संस्थानों की स्थापना की गयी है. उन्होंने लोगों को आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार लिखा हुआ चार पेज का परचा भी वितरित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन