इंटर में नामांकन के लिए आवेदन 26 से

Published at :24 Jun 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर में नामांकन के लिए आवेदन 26 से

खगडि़या. कोसी महाविद्यालय में इंटर के तीनों संकायों में नामांकन के लिए 26 जून से आवेदन फॉर्म की बिक्री शुरू की जायेगी. प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने बताया कि इंटर के विज्ञान, कला, वाणिज्य में नामांकन के लिए 26 जून से 4 जुलाई तक आवेदन फॉर्म की बिक्री की जायेगी. विज्ञान विषय के लिए पहली […]

विज्ञापन

खगडि़या. कोसी महाविद्यालय में इंटर के तीनों संकायों में नामांकन के लिए 26 जून से आवेदन फॉर्म की बिक्री शुरू की जायेगी. प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने बताया कि इंटर के विज्ञान, कला, वाणिज्य में नामांकन के लिए 26 जून से 4 जुलाई तक आवेदन फॉर्म की बिक्री की जायेगी. विज्ञान विषय के लिए पहली मेधा सूची सात जुलाई को प्रकाशित होगी. कला और वाणिज्य संकाय में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों का भी नामांकन लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन के इच्छुक छात्रों से एसएलसी की मूल प्रति, प्रवेश पत्र, अंक पत्र तथा पंजीयन संख्या की दो-दो अभिप्रमाणित छायाप्रति जमा करनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन