परचा पर चरचा को ले लगायी चौपाल

Published at :24 Jun 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
परचा पर चरचा को ले लगायी चौपाल

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा, कुर्बन एवं सकरोहर में बुधवार को चौपाल लगा कर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया. परचा पर चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं ने लोगों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाआंे एवं केंद्र सरकार की विफलताओं […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा, कुर्बन एवं सकरोहर में बुधवार को चौपाल लगा कर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया. परचा पर चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं ने लोगों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाआंे एवं केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में जानकारी दी. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत परचा पर चर्चा को लेकर चौपाल लगा कर 24 से 30 जून तक लोगों को केंद्र सरकार की वादा खिलाफी एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जायेगा. मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष भुपेंद्र पंजियार, कुर्बन मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, चंद्रदेव सिंह, तारणी सिंह, विद्यानंद सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन