पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी का आर्म्स लाइसेंस रद्द

Published at :24 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी का आर्म्स लाइसेंस रद्द

खगड़िया: आत्म रक्षा का हवाला देते हुए हथियार का लाइसेंस लेने व हथियार नहीं खरीदने वाले कई लोगों पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया है. मंगलवार को ओएसडी संजीव चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कुल 17 लोगों का लाइसेंस रद्द किया गया है […]

विज्ञापन
खगड़िया: आत्म रक्षा का हवाला देते हुए हथियार का लाइसेंस लेने व हथियार नहीं खरीदने वाले कई लोगों पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया है. मंगलवार को ओएसडी संजीव चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कुल 17 लोगों का लाइसेंस रद्द किया गया है जिन्होंने आत्म सुरक्षा का हावाला देते हुए लाइसेंस तो लिया लेकिन हथियार की खरीदारी नहीं की. डीएम राजीव रोशन के इस कार्रवाई की गाज पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी समेत कुल 17 लोगों पर गिरी है. डीएम के कार्रवाई से हथियार के शौकीन लोगों को बड़ा झटका लगा है.
तीन महीने का मिलता है समय
जानकारी के अनुसार लाइसेंस निर्गत होने के बाद किसी भी व्यक्ति को हथियार की खरीदारी करने के लिए तीन महीने का समय दिया जाता है. लाइसेंस प्राप्त करने वाले व्यक्ति तीन महीने के अंदर हथियार खरीद कर आर्म्स ऑफिसर के समक्ष अपने हथियार का सत्यापन कराते हैं. इस तीन महीने के अंदर हथियार नहीं खरीदने वाले लोगों को फिर से टाइम एक्सटेंशन मिलता है.
लंबी अवधि तक नहीं खरीदने के कारण कार्रवाई
इन सभी लोगों ने लंबी अवधि तक लाइसेंस प्राप्त करने के बाद भी हथियार की खरीदारी नहीं की थी, जिस कारण इन लोगों के लाइसेंस रद्द किये गये हैं. बताया जाता है कि इस कार्रवाई के घेरे में और कई लोग थे, जिन्होंने डीएम द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए कुछ समय मांगा है. इस कारण उनलोगों को पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी. ज्ञात हो कि जिन लोगों को लाइसेंस रद्द किया गया है. उनलोगों ने स्पष्टीकरण का जवाब भी नहीं दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन