वाम दल ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में दिया धरना

Published at :25 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
वाम दल ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में दिया धरना

फोटो है 10 में कैप्सन : धरना पर बैठे सीपीआइ के नेता व कार्यकर्ता खगडि़या. केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सोमवार को वाम दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता गुणेश्वर प्रसाद, हरेराम चौधरी व सुभाष सिंह ने की. धरना को बिहार […]

विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : धरना पर बैठे सीपीआइ के नेता व कार्यकर्ता खगडि़या. केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सोमवार को वाम दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता गुणेश्वर प्रसाद, हरेराम चौधरी व सुभाष सिंह ने की. धरना को बिहार राज्य किसान सभा के जिला परिषद के जिला सचिव रवींद्र यादव, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के जिला परिषद के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, नारायण साह, चमकलाल, देवेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र महतो, विधानंद सिंह आदि ने किसान व खेत मजदूर विरोधी बताते हुए भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2014 को रद्द करने की मांग केंद्र से की. सभी लोगों ने कहा कि बिल के माध्यम से सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है. इससे किसान कंगाल और उद्योगपति और मालामाल हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन