मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल : नागमणि

फोटो है 9 में कैप्सन : हड़ताल पर बैठे कृषि सलाहकार जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला विफलखगडि़या. विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान सलाहकारों का सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा. मांगों के समर्थन में चित्रगुप्तनगर स्थित पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कृषि सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष नागमणि ने […]
फोटो है 9 में कैप्सन : हड़ताल पर बैठे कृषि सलाहकार जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला विफलखगडि़या. विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान सलाहकारों का सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा. मांगों के समर्थन में चित्रगुप्तनगर स्थित पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कृषि सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष नागमणि ने कहा कि जब तक किसान सलाहकार संघ के साथ सरकार सकारात्मक वार्ता नहीं करती है. तब तक कृषि कार्य ठप करते हुए आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार किसान के हित में गंभीर नहीं है, जिसका नतीजा कृषि कार्य ठप है. किसानों को उचित सलाह नहीं दी जा रही है. वही किसान सलाहकार के हड़ताली से कृषि कार्यालय मंे आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला विफल हो गया. कर्मशाला में किसान नहीं बल्कि कार्यालय कर्मी ही दिखे. इधर किसान सलाहकार संघ के हड़ताल को मुखिया संघ के प्रदेश महासचिव पवन कुमार चौधरी ने नैतिक समर्थन देते हए कहा कि संघ की मांग जायज है. सरकार को तुरंत वार्ता करनी चाहिए क्योंकि किसान सलाहकार कृषि क्षेत्र के धरोहर होते है. हड़ताली कर्मी को संघ के संरक्षक जवाहर प्रसाद, जिला सचिव केके कुणाल, के अलावा मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने संबोधित किया. उक्त अवसर पर दर्जनों किसान सलाहकार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










