विधान पार्षद ने किया पीसीसी पथों का शिलान्यास

Published at :25 May 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
विधान पार्षद  ने किया पीसीसी पथों का शिलान्यास

फोटो है 14 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करते विधान पार्षद रजनीश कुमार.बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों मंे लगभग 21 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास कर रविवार को विधान पार्षद रजनीश कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कार्य एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का […]

विज्ञापन

फोटो है 14 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करते विधान पार्षद रजनीश कुमार.बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों मंे लगभग 21 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास कर रविवार को विधान पार्षद रजनीश कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कार्य एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. विधान पार्षद रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लगभग 21 लाख की लागत से बेलदौर श्रीपुर गांव मंे पीसीसी पथ, बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव मंे पोखर से लेकर दिनेश शर्मा के घर तक पीसीसी पथ, कुर्बन के सठमा गांव में मुख्य सड़क से पंकज यादव के घर तक पीसीसी पथ एवं डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में पीडब्ल्यूडी पथ से पंचायत भवन तक मिट्टी भराई व ईट सोलिंग कार्य का शिलान्यास किया. शिलान्यास सह क्षेत्र भ्रमण के दौरान एमएलसी श्री कुमार ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया. मौके पर मुखिया कुमारी बेबी रानी, बोबिल मुखिया बह्मदेव पासवान, कुर्बन मुखिया सरोजनी देवी, अलौली छिलकोड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, संजय शर्मा, पैकात मुखिया सिकंदर शर्मा, भाजपा के अनिल सोनी, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार यादव, संजीव कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन