नदी में गोता लगाते रहे गोताखोर, नहीं मिले शव

Published at :25 May 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में गोता लगाते रहे गोताखोर, नहीं मिले शव

फोटो है 2 में कैप्सन : पानी में गोता लगाते गोताखोर खगडि़या. शनिवार को मोरकाही थाना क्षेत्र के गड़ैया घाट पार करते समय एक डेंगी (छोटी नाव) पलट गयी. नाव पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष वार थे. इसमें से 8 से 10 लोग किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आये […]

विज्ञापन

फोटो है 2 में कैप्सन : पानी में गोता लगाते गोताखोर खगडि़या. शनिवार को मोरकाही थाना क्षेत्र के गड़ैया घाट पार करते समय एक डेंगी (छोटी नाव) पलट गयी. नाव पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष वार थे. इसमें से 8 से 10 लोग किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आये थे, लेकिन सिमराहा के तेतर सदा की बहू तथा महेंद्र सदा की बहू के अलावा नवटोलिया के महेंद्र सिंह की पत्नी तथा पुत्री लापता हैं. लापता को खोजने के लिए गोताखोर विभिन्न तरह के उपकरण के साथ नदी में गोता लगाते रहे. पर, सफलता हाथ नहीं लगी. एसडीआरएफ की टीम के अवर निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि नदी के ऊपर जितनी तेज धार है, उससे कहीं ज्यादा तेज धार नदी के नीचे है. इस कारण लापता को खोजने में परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि लापता लोगों को खोजने के लिए चार मोटरबोट सहित 26 सदस्यीय टीम को लगाया गया है, जो नदी के दोनों तरफ के किनारे लापता लोगों की खोज में जुटे हैं. हालांकि एसडीआरएफ टीम द्वारा बंशी जाल का प्रयोग कर भी लापता को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल गोताखोरों को देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन