सामंजस्य बनाने से ही होगा विकास

पेंशन योजनाओं की हुई समीक्षाफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- संबोधित करते विधायक पूनम देवी यादव व उपस्थित मुखिया व पंचायत समिति सदस्य खगडि़या. सदर प्रखंड के सभागार में गुरुवार को प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य व मुखिया की बैठक हुई. बैठक में लंबित पेंशन योजना की राशि पर विचार-विमर्श किया गया. जनप्रतिनिधियों ने पेंशन […]
पेंशन योजनाओं की हुई समीक्षाफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- संबोधित करते विधायक पूनम देवी यादव व उपस्थित मुखिया व पंचायत समिति सदस्य खगडि़या. सदर प्रखंड के सभागार में गुरुवार को प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य व मुखिया की बैठक हुई. बैठक में लंबित पेंशन योजना की राशि पर विचार-विमर्श किया गया. जनप्रतिनिधियों ने पेंशन वितरण में पंचायत सचिव के असहयोगात्मक रवैये की जानकारी दी. वहीं सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मुखिया व पंसस से सामंजस्य स्थापित कर विकास करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सामंजस्य से ही विकास संभव हो पायेगा और सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर आयेंगी. बैठक के दौरान बीडीओ सुनील कुमार ने फसल क्षतिपूर्ति राशि को किसानों के खाते में भेजे जाने की बात कही. 13 वें वित्त योजना की राशि खर्च पर भी चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि प्रखंड में46 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जायेगा. बैठक में प्रखंड प्रमुख परमानंद राय, जिला परिषद डॉ विद्यानंद दास, अनिल कुमार, गजेंद्र हिमांशु, बीएओ अनिल कुमार, मुखिया मनोज कुमार, रीना कुमारी, राम विलास महतो, खालीद अहमद, तनवीर हसन, पंसस हितेश कुमार सिंह, रोशन कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










