बिजली चोरी मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :09 May 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

मानसी. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चकहुसैनी गांव में बिजली चोरी के रोकथाम के लिए शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चार विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा, जिसके विरुद्ध थाना में बिजली विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी. आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी रोकथाम के लिए क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया. बताया कि चकहुसैनी गांव के वार्ड 18 निवासी चुनी देवी पति मुनचुन चौधरी के आवासीय परिसर में जांच की गयी. चुनी देवी के आवास में यहां बिना किसी वैध कनेक्शन के विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी. विद्युत चोरी में लगभग 10072 रुपए की क्षति हुई. वहीं चकहुसैनी वार्ड संख्या 10 निवासी कंचन देवी पति मंटुन राम के आवासीय बिजली बकाया राशि 11073 रुपया रहने के बावजूद विद्युत काट दिया गया था. उसके बाद भी बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया. चकहूसैनी वार्ड संख्या 10 निवासी झड़ी लाल यादव पिता स्व. गरदो यादव के आवासीय परिसर की जांच की गयी. जहां मेन लाइन के पहले सर्विस तार में अतिरिक्त तार टाइपिंग कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी, जिससे 36 हजार 338 रुपये की क्षति हुई. वही चकहुसैनी वार्ड संख्या 14 निवासी आनंद कुमार पिता अरुण सिंह द्वारा मीटर संख्या 9009578 में सर्विस तार में टाइपिंग कर मीटर की बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी. जिससे 46 हजार 228 रुपए की क्षति हुई. वही विद्युत उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गयी. छापेमारी दल में एमटीएफ विक्रांत कुमार, टेक्नीशियन आरिफ कुमार, सुमित कुमार, मानव बल संजो पासवान, पारस कुमार आदि मौजूद थे. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 119/26 दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन