शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील

Published at :20 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील

फोटो है. 10 में कैप्सन : डीएम से वार्ता करते शिक्षक नेताखगडि़या . नियोजित शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने हड़ताल समाप्त कर दी है. संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह, आलोक रंजन, शशि भारती, सुबोध कुमार, अमरेंद्र कुमार पासवान, प्रवीण शंकर, मनीष प्रियदर्शी, नीरज आदि ने जिलाधिकारी राजीव रोशन से मिल कर नियोजित […]

विज्ञापन

फोटो है. 10 में कैप्सन : डीएम से वार्ता करते शिक्षक नेताखगडि़या . नियोजित शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने हड़ताल समाप्त कर दी है. संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह, आलोक रंजन, शशि भारती, सुबोध कुमार, अमरेंद्र कुमार पासवान, प्रवीण शंकर, मनीष प्रियदर्शी, नीरज आदि ने जिलाधिकारी राजीव रोशन से मिल कर नियोजित शिक्षकों द्वारा बीआरसी में योगदान करवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी नियोजित शिक्षक हड़ताल से वापस हो गये हैं. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले हड़ताल पर डटे शिक्षक अब ड्यूटी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण पढ़ाई में हुई बाधा की क्षतिपूर्ति की जायेगी. शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कार्य भी सभी शिक्षक ससमय निष्पादित करेंगे. इधर शिक्षक नेता ने जिले के सभी नियोजित शिक्षकों से बीआरसी में योगदान करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन