स्कूली छात्र गायब मामला दर्ज

Published at :14 May 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली छात्र गायब मामला दर्ज

बेलदौर. घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र 24 घंटे के बाद भी घर नहीं पहुंचा. इससे परिजन किसी अनहोनी से चिंतित हैं. इस संबंध में छात्र के पिता हीरा भगत के लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया. छोटी भरना निवासी हीरा भगत तिलाठी चौक पर वेल्डिंग का कार्य करता है. बुधवार […]

विज्ञापन

बेलदौर. घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र 24 घंटे के बाद भी घर नहीं पहुंचा. इससे परिजन किसी अनहोनी से चिंतित हैं. इस संबंध में छात्र के पिता हीरा भगत के लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया. छोटी भरना निवासी हीरा भगत तिलाठी चौक पर वेल्डिंग का कार्य करता है. बुधवार को उसका 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार जो कि सातवीं कक्षा का छात्र है. अपने दुकान से पौने तीन बजे कोचिंग करने के लिए गया. कोचिंग का क्लास समाप्त होने के बाद जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. परिजन जब देर संध्या में कोचिंग सेंटर पर उसकी जानकारी लेने के लिए पहुंचे तो उसका किताब कोचिंग के बाहर रखे साइकिल पर रखा हुआ मिला, जिसे कि संचालक ने उठा कर कोचिंग के कार्यालय में रख दिया. इस संबंध में कोचिंग संचालक गौरव कुमार ने बताया कि उक्त तिथि को गायब छात्र कोचिंग क्लास में पहुंचा ही नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन