शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय

Published at :11 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय

11वीं की आंतरिक परीक्षा हो सकती है प्रभावित फोटो है.15 में कैप्सन: बैठक में भाग लेते शिक्षक प्रतिनिधि, खगडि़यासमान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया. सोमवार को माध्यमिक शिक्षकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी व संचालन […]

विज्ञापन

11वीं की आंतरिक परीक्षा हो सकती है प्रभावित फोटो है.15 में कैप्सन: बैठक में भाग लेते शिक्षक प्रतिनिधि, खगडि़यासमान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया. सोमवार को माध्यमिक शिक्षकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी व संचालन विष्णुदेव प्रसाद यादव ने किया. बैठक में हड़ताल के कारण 11वीं की आंतरिक परीक्षा भी प्रभावित होने की संभावना जतायी गयी. मौके पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने 25 मई तक आंतरिक परीक्षा का परीक्षाफल डीइओ कार्यालय में जमा करने की विज्ञप्ति प्रकाशित किया गया है, जो हास्यावद है. जब हड़ताल है और विद्यालय में ताला लगा है तो सरकार को इस पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम शिक्षक समुदाय माननीय मुख्यमंत्री से अपील करते है कि उसमें स्वयं पहल कर बच्चों के भविष्य को चौपट होने से बचाये. मौके पर सुरेश प्रसाद यादव, अमरनाथ झा, नवीन कुमार, नवीन कुमार, हरेराम तिवारी, सुभाष कुमार यादव, जैनेंद्र कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन