समान वेतन की मांग को ले शिक्षकों का आंदोलन जारी

Published at :07 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
समान वेतन की मांग को ले शिक्षकों का आंदोलन जारी

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक मे भाग लेते माध्यमिक शिक्षक.प्रतिनिधि, बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के प्रांगण में समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मागों के समर्थन मंे बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई संघर्ष समिति ने बैठक कर आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर कई […]

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक मे भाग लेते माध्यमिक शिक्षक.प्रतिनिधि, बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के प्रांगण में समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मागों के समर्थन मंे बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई संघर्ष समिति ने बैठक कर आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता संघ के अनुमंडल सचिव अशोक कुमार ने की. इस दौरान शिक्षकों ने निर्णय लिया कि जब तक सरकार शिक्षकों के मांगों को मान नहीं लेती है. तब तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा. मांगे पूरी होने तक विद्यालय में पढ़ाई ठप कर तालाबंदी की जायेगी. मौके पर एचएम शिव कुमार यादव, चतुरानंद यादव, महाराणा कुमार, संजीव कुमार, राहुल कुमार, प्रभाकर कुमार, पंकज बिहारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन