सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

-पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बगुलवा ढाला के पास दो ट्रकों में टक्कर -मृतक इलाहबाद के करणपुर गांव का निवासीफोटो है 2 व 3 में कैप्सन : ट्रक के उड़े परखचे, ड्राइवर को निकालते स्थानीय लोग.प्रतिनिधि, पसराहा (खगडि़या)पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बगुलवा ढाला के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत […]
-पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बगुलवा ढाला के पास दो ट्रकों में टक्कर -मृतक इलाहबाद के करणपुर गांव का निवासीफोटो है 2 व 3 में कैप्सन : ट्रक के उड़े परखचे, ड्राइवर को निकालते स्थानीय लोग.प्रतिनिधि, पसराहा (खगडि़या)पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बगुलवा ढाला के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी. ट्रक चालक इलाहबाद के करणपुर गांव का निवासी है. उसका (मृतक) सुनील कुमार है. दुर्घटना में ट्रक चालक सुनील कुमार घंटो ट्रक के अंदर फंसा रहा. घटना की सूचना पाकर पसराहा एसआइ मुकेश वर्मा अपने दलबल के साथ पहुंचकर सुनील को जेसबी और गैस कटर की मदद से ट्रक के हिस्से को काट बाहर निकला, लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी. जबकि दूसरा ट्रक चालक घटना के बाद वहां से भागने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों ही ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दे दी है. ज्ञात हो कि इस स्थान पर अब तक कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










