वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published at :06 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

लोगों के आक्रोश को देखते हुए मुखिया पति समेत अन्य पर प्राथमिकीमामला आधार कार्ड बनवाने के लिए उगाही का बेलदौर. आधार कार्ड बनवाने को लेकर की जा रही अवैध उगाही से क्षुब्ध होकर कुर्बन पंचायत के दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर पनशलवा बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ को काली स्थान चौक के समीप जाम कर […]

विज्ञापन

लोगों के आक्रोश को देखते हुए मुखिया पति समेत अन्य पर प्राथमिकीमामला आधार कार्ड बनवाने के लिए उगाही का बेलदौर. आधार कार्ड बनवाने को लेकर की जा रही अवैध उगाही से क्षुब्ध होकर कुर्बन पंचायत के दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर पनशलवा बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ को काली स्थान चौक के समीप जाम कर हंगामा किया. सड़क जाम के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. जाम स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. चिलचिलाती धूप में लोग जाम मंे फंसकर पसीने से तर बतर हो रहे थे. मामले की सूचना पाकर एसआइ राजकुमार एवं संजय कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों पर कार्रवाई होने तक जाम तोड़ने को तैयार नहीं थे. लगभग एक घंटे तक आक्रोशित लोग सड़क जाम पर डटे रहे. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ संजय कुमार सिंह ने आरोपियो पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम तुड़वाया. सीओ के निर्देश पर प्रतिनियुक्त जांच टीम कुर्बन पहुंचकर मामले की छानबीन कर सीओ को जानकारी दी. दर्जनों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पर पुलिस ने कुर्बन पंचायत के मुखिया पति राजेंद्र राम, उनके पुत्र संजय कुमार व अन्य प्रमोद कुमार समेत आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया. पीडि़त ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी इसकी शिकायत पदाधिकारी समेत पुलिस से की गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उगाही का शिकार हो रहे ग्रामीणों को सड़क जाम करने के लिए विवश होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन