सरकारी अस्पताल में गर्भपात की घटना उजागर

Published at :06 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में गर्भपात की घटना उजागर

गर्भपात के दौरान नीलम देवी की मौतअलौली थाना कांड संख्या 99/15 दर्जमृतका का पति सनोज यादव गिरफ्तारहरिपुर अस्पताल की घटना प्रतिनिधि, अलौलीहरिपुर अतिरिक्त पीएचसी में गर्भपात किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि इस दौरान मानसी थाना क्षेत्र के बस्ती नोनहा के सनोज यादव की दूसरी पत्नी नीलम देवी की […]

विज्ञापन

गर्भपात के दौरान नीलम देवी की मौतअलौली थाना कांड संख्या 99/15 दर्जमृतका का पति सनोज यादव गिरफ्तारहरिपुर अस्पताल की घटना प्रतिनिधि, अलौलीहरिपुर अतिरिक्त पीएचसी में गर्भपात किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि इस दौरान मानसी थाना क्षेत्र के बस्ती नोनहा के सनोज यादव की दूसरी पत्नी नीलम देवी की मौत भी हो गयी. पुलिस ने इस मामले में नीलम के पति को हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि गांव के ही एक चिकित्सक की सलाह पर ये लोग अस्पताल में गर्भपात करने के लिए पहुंचे थे. बताया जाता है कि उक्त ग्रामीण चिकित्सक की बहन उसी अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत है. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 99/15 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. गर्भपात के बाद जब उक्त महिला की मौत हो गयी, तो उसे सीरियस बता कर रेफर कर दिया गया और उसका पति मृतका को लेकर खगडि़या स्टेशन परिसर पहुंच गया. इसके बाद मृतका के पिता मंटू सदा ने जीआरपी थाने को जानकारी दी. जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जानकारी अलौली थाने को दी गयी. अलौली थाने में मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जारी है. जांच में कई बात उजागर हो सकती है. पीएचसी प्रभारी ने नहीं उठाया फोन इस घटना के बाद पीएचसी प्रभारी के मोबाइल संख्या 9470003392 पर कई बार रिंग किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन