रूढ सेठी में प्रशिक्षण आरंभ

Published at :06 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
रूढ सेठी में प्रशिक्षण आरंभ

खगडि़या. रूढ़ सेठी प्रशिक्षण भवन में अगरबत्ती निर्माण तथा पशुपालन के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ. निदेशक बंशी झा ने इन दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन के साथ सीखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. प्रमाण पत्र के आधार पर वह स्वरोजगार […]

विज्ञापन

खगडि़या. रूढ़ सेठी प्रशिक्षण भवन में अगरबत्ती निर्माण तथा पशुपालन के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ. निदेशक बंशी झा ने इन दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन के साथ सीखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. प्रमाण पत्र के आधार पर वह स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करके आज दर्जनों लोग रोजगार कर रहे हैं. वह स्वयं इस क्षेत्र से जुड़े ही हैं, अन्य लोगों को भी वह रोजगार दे रहे हैं. 12 मई से मोमबत्ती निर्माण का तथा 24 मई से मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन