मुआवजे के वितरण की तैयारियों की समीक्षा

Published at :02 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे के वितरण की तैयारियों की समीक्षा

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार को फसल क्षति मुआवजा के वितरण पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी. गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बीडीओ डॉ कुंदन, बीएओ श्रवण कुमार समेत सभी राजस्व कर्मचारियों,पंचायत सचिवों तथा किसान सलाहकारों के साथ बैठक की. एसडीओ ने कहा कि फसल क्षति मुआवजा के वितरण को […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार को फसल क्षति मुआवजा के वितरण पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी. गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बीडीओ डॉ कुंदन, बीएओ श्रवण कुमार समेत सभी राजस्व कर्मचारियों,पंचायत सचिवों तथा किसान सलाहकारों के साथ बैठक की. एसडीओ ने कहा कि फसल क्षति मुआवजा के वितरण को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हंै. मुआवजा वितरण के लिए अब तक प्राप्त दावों को निष्पादित करते हुए नये आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया चलनी चाहिए. सभी किसानों को कैंप लगा कर रसीद निर्गत किया जाये. रविवार से प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में कैंप लगाकर रसीद दिया जायेगा. जिस अंचल में जमीन है, मुआवजा के लिए वहीं आवेदन देना होगा. अब तक तैयार सूची में जिनका नाम नहीं जा सका है, उनका नाम पूरक सूची में भेजा जायेगा. मुआवजा का भुगतान खाते में ही दिया जायेगा. इस मौके पर कई किसानों ने अपनी समस्या के बारे में बताया. कई मामलों पर अभी भी असमंजसम की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन