युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

Published at :02 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपहत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया सड़क जामएसडीपीओ के अश्वासन पर टूटा जामप्रतिनिधि, गोगरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित रानी पोखर के पास एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक की पहचान वार्ड नंबर 15 निवासी कमलेश्वरी यादव के […]

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपहत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया सड़क जामएसडीपीओ के अश्वासन पर टूटा जामप्रतिनिधि, गोगरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित रानी पोखर के पास एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक की पहचान वार्ड नंबर 15 निवासी कमलेश्वरी यादव के पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की गयी है. इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब शनिवार की अहले सुबह रानी पोखर के पास के एक गड्ढे में उक्त युवक घायलावस्था मिला. अस्पताल पहुंचाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी. गड्ढे में ही युवक की बाइक भी गिरी थी. लोगों ने आशंका जतायी कि युवक की मौत बाइक चलाने के क्रम में संतुलन खो जाने के कारण हुई है. वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों ने बताया कि युवक का एक कान कटा था. शरीर पर धारदार हथियार जख्म के निशान मिले हैं. परिजन हत्या की आशंका से अस्पताल के सामने महेशखूंट अगुवानी पथ को जाम कर दिये. परिजन व ग्रामीण पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना पर पहुंचे गोगरी एसडीपीओ संजय कुमार झा ने आक्रोशित लोगों व परिजनों को मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोगों ने जाम हटाया. जाम के कारण कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा. इधर पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लग गयी है. लेकिन अभी तक इस नतीजे तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है कि युवक की मौत दुर्घटना के कारण हुई है या फिर युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया. एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन