सड़क हादसे में छात्र की मौत, जाम

Published at :02 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत, जाम

फोटो है 8 व 9 में कैप्सन : मृत युवक की लाश को देखते लोग व आक्रोशित लोगों को समझाते अधिकारीप्रतिनिधि, महेशखूंटथाना क्षेत्र के एनएच-107 पर शुक्रवार को एक छात्र की मौत सड़क हादसे में हो गयी. इससे आक्रोशित होकर लोगों ने एनएच-107 को जाम कर दिया. जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई. […]

विज्ञापन

फोटो है 8 व 9 में कैप्सन : मृत युवक की लाश को देखते लोग व आक्रोशित लोगों को समझाते अधिकारीप्रतिनिधि, महेशखूंटथाना क्षेत्र के एनएच-107 पर शुक्रवार को एक छात्र की मौत सड़क हादसे में हो गयी. इससे आक्रोशित होकर लोगों ने एनएच-107 को जाम कर दिया. जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई. मृत छात्र की पहचान राजधाम गांव निवासी आदर्श सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में की गयी है. हादसा तब हुआ, जब वह अपने घर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया. इससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 107 को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. मौके पर एसडीओ संतोष कुमार तथा एसडीपीओ संजय झा ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम हटवाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, शनिवार को ट्रक के चालक ने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने ट्रक को पहले ही जब्त किया था. इधर लोगों ने कहा कि जब तक महेशखूंट चौक स्टैंड बना रहेगा, तब तक घटनाएं होती रहेंगी. लोगों ने एसडीओ से सड़क पर से वाहनों के खुलने पर रोक लगाने की मांग की. एसडीओ ने कार्रवाई किये जाने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन