पसराहा ढाला के पास ट्रक से टकराया बोलेरो, एक ही परिवार के तीन की मौत

खगड़िया/बिहपुर: बेगूसराय जिला के मंझौल से तिलक कर अपने घर बिहपुर के झंडापुर लौट रहे लोग बुधवार की देर रात एनएच 31 पर पसराहा (खगड़िया) ढाला के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी बोलेरो […]
बताया जाता है कि चालक शराब के नशे मे था. बोलेरो काफी तेज रफ्तार में थी. इसने एनएच पर पहले से लगे ट्रक को सीधी टक्कर मार दी. इससे झंडापुर के चौधरी टोला निवासी मोहन चौधरी के पुत्र अंकित कुमार (14), मोहन के भाई श्याम चौधरी के पुत्र बमबम (22) व श्याम चौधरी के दामाद खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सिराजपुर निवासी संतोष चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में गोपाल चौधरी के पुत्र रंजीत (12), बब्बन चौधरी के पुत्र अश्विनी (22), मोहन चौधरी की पुत्री डेजी उर्फ झुनमुन (12) व मृत्युंजय चौधरी के पुत्र बलराम (20) गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










